वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई 100 मजारों को किया गया ध्वस्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश की वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर शासन के निर्देश के बाद वन मुख्यालय ने सभी आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगते हुए अधिकारियों को इन्हें हटाए जाने के निर्देश दिए थे।

विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण है। इसके अलावा वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण है। अब तक लगभग 100 मजारें ध्वस्त की गई हैं। हाईकोर्ट भी इस मामले में राज्य सरकार और वन विभाग को कई बार फटकार लगा चुका है। विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण है। इसके अलावा वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण है। अब तक लगभग 100 मजारें ध्वस्त की गई हैं, लेकिन किसी मंदिर को ध्वस्त नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

अतिक्रमण कर बनी मजारों को हटाने का अभियान

वन मुख्यालय की ओर से पूर्व में वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश के बावजूद अब तक गिनती के कुछ धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया है। वन मुख्यालय ने अब मुख्य वन संरक्षक डा.पराग मधुकर धकाते को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। धकाते के मुताबिक अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों के मामले में रेंज स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में आज विभाग के अधिकारियों की बैठक भी र खी गई है। अधिकारियों को कहा गया है पहले अतिक्रमण और फिर इसे हटाए जाने की फोटो भेजी जाए। जीपीएस के माध्यम से भी इस तरह के स्थलों का पता लगाया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 100 tombs built by encroachment on forest land were demolished dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिस बेटे की सलामती को माँ ने घर में करवाई पूजा उसी ने कर दी चाकू से वार कर हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह जहां लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे वहीं एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं एवं […]

Read More
उत्तराखण्ड

डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है।  जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]

Read More