पं नारायण दत्त तिवारी जी की विकास परक सोच और दूरदर्शिता से ही आज उत्तराखण्ड स्वाभिमान के साथ खड़ा है – बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की जन्मशती पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस दौरान संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेशप्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी एक सच्चे देश भक्त, आदर्श पुरुष व सर्वप्रिय नेता थे। बतौर मुख्य वक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी की विकास परक सोच और दूरदर्शिता से ही नवोदित राज्य उत्तराखण्ड की एक मजबूत नींव रखी गई जिसमे आज उत्तराखण्ड स्वाभिमान के साथ खड़ा है।तिवारी जी आज भी लोगों के दिलों में जीवित है, हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके बताये गए मार्गों में चलना होगा ताकि उत्तराखण्ड राज्य विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्व. नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात् तिवारी जी के जीवन और कार्यों पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, हिंदी विभाग की निशा काण्डपाल, गणित विभाग के जीवन चंद्र भट्ट, भौतिक विज्ञान के मनमोहन जोशी आदि ने अपने विचार रखें। वक्ताओं ने कहा कि एक कुशल दूरदृष्टा के रूप में तिवारी जी का योगदान देश की प्रगति विशेष कर उत्तराखण्ड राज्य के भूखंड पर अभूतपूर्व छाप छोड़ी है। उन्होनें अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा हमें उनके जीवन से प्रेरित हो विकास कार्य करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Deepak Balutia Due to the development oriented thinking and foresight of Pt. Narayan Dutt Tiwari Haldwani news Late Pt. Narayan Dutt Tiwari Pt. Narayan Dutt Tiwari's development oriented thinking and foresight uttarakhand news Uttarakhand stands with self-respect Uttarakhand stands with self-respect today - Balutia उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड स्वाभिमान के साथ खड़ा दीपक बल्यूटिया पं नारायण दत्त तिवारी जी की विकास परक सोच और दूरदर्शिता स्व. पं नारायण दत्त तिवारी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More