अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी।

मेयर बिष्ट ने बताया कि शहर के आसपास ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसके पास चार से पांच एकड़ जमीन है, वह नगर निगम से अनुमति लेकर अपनी भूमि पर वेंडिंग जोन विकसित कर सकता है। इससे न केवल ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि फुटपाथों और मुख्य सड़कों से अतिक्रमण भी हटेगा। साथ ही, आम नागरिकों को एक नियोजित स्थान पर बाजार की सुविधा भी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 7 महीनों में नगर निगम द्वारा किए गए कई विकास कार्य जनता के समर्पित प्रयासों का परिणाम हैं और आने वाले समय में शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इस मौके पर नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने भी अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह जल्द ही शहर की एक अहम समस्या – टचिंग ग्राउंड – का समाधान लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

नगर निगम की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले त्योहारों में न केवल बाजारों में भीड़ कम होगी, बल्कि सड़क पर चलना भी आसान और सुरक्षित बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chaotic traffic and increasing encroachment Haldwani Mayor Gajraj Bisht Municipal Corporation Haldwani private vending zones will be established in Haldwani the Municipal Corporation will establish private vending zones - Gajraj Bisht To control chaotic traffic and increasing encroachment uttarakhand news अव्यवस्थित यातायात और बढ़ता अतिक्रमण उत्तराखण्ड न्यूज नगर निगम हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट हल्द्वानी हल्द्वानी में बनेगें प्राइवेट वेंडिंग जोन

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More