मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister's residence dehradun news ministers Ministers- MLAs-officials and people from across the state met the Chief Minister at his residence and extended warm greetings for diwali MLAs officials and people from across the state met the Chief Minister and extended warm greetings for Diwali uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मंत्रीगण मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली हार्दिक शुभकामनाएं विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोग

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More