बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड की झबरेड़ा निवासी महिला को 3.50 लाख रुपये में बेचने की साजिश थी। बच्चे को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात खलासी लाइन निवासी कृष ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी कि उनका एक वर्षीय बेटा अनिकेत चोरी हो गया है। पीड़ित ने बताया था कि वह परिवार सहित कोर्ट रोड पुल के फुटपाथ पर सो रहा था, तभी कोई अनजान व्यक्ति उनका बच्चा चुरा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस ने केस दर्ज करते ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। इसमें सदर बाजार पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। रविवार को पुलिस ने खलासी लाइन के पास खंडहर पड़े रेलवे क्वार्टर से बीएएमएस डॉ. गोपाल निवासी जगहैता गुर्जर, उसके बेटे अंकुश, सलमान निवासी मानकमऊ, प्रीति निवासी मातागढ़, दीपा निवासी गांव भूलनी और नैना निवासी मोहल्ला भगतो वाली गली झबरेड़ा जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से दो मोबाइल और 1560 रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि डॉ. गोपाल है। उसने सलमान और नाबालिग आरोपी को अपने साथ मिला लिया था। उन्हें बच्चा चोरी के लिए कमीशन देने की बात कही थी। डॉ. गोपाल ने घटना वाली रात बाइक से पहुंचकर सलमान और नाबालिग की मदद से मासूम अनिकेत को कोर्ट रोड पुल से चुराया और भाग गया था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने मासूम को रुड़की निवासी व्यक्ति को 3.50 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया था।पकड़ी गई आरोपी नैना उस व्यक्ति की बहन है जो सौदे की मध्यस्थता कर रही थी। पुलिस ने नैना को भी गिरफ्तार कर लिया है। नैना पूरे गिरोह की अहम कड़ी थी और मासूम को उसी के जरिए बेचा जाना था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of child theft crime news haridwar news his son and three women arrested his son and three women on charges of child theft Police arrested six accused including a doctor police arrested the accused Six accused including a doctor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More