बगैर लाइसेंस दसवीं और बारहवीं पास कर रहें थे दवाइयों का निर्माण, पुलिस ने लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में 2020 से गोल्डन फार्मा नाम से दवा कंपनी चल रही थी। औषधि विभाग की जांच में दवाइयां अधोमानक (सब स्टैंडर्ड) आने पर बीते साल दिसंबर में फर्म का लाइसेंस रद करने के साथ ही सीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर कराया गया था। बावजूद फर्म के मालिक और सहयोगी पुरानी चाल चलते रहे। विभाग की आंख में धूल झोंक बगैर लाइसेंस दवाइयों का निर्माण बदस्तूर जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

हैरत की बात यह कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्म मालिक के सहयोगियों के पास दवा निर्माण से संबंधित डिग्री भी नहीं थी। फर्म मालिक कटिहार बिहार निवासी राजेश कुमार भगत बीकाम पास हैं तो हिरासत में लिए गए उनके दो सहयोगी दसवीं और बारहवीं पास हैं। जबकि, दवा निर्माण आदि के लिए बीएससी केमिस्ट्री, बी.फार्मा, एम. फार्मा आदि डिग्री की अनिवार्यता है।हरिद्वार के सिडकुल के अलावा बहादराबाद, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में बड़ी तादात में फार्मा कंपनी संचालित हो रही हैं। औषधि विभाग के निरीक्षण में समय-समय इन फार्मा कंपनियों में अनियमितताएं मिलती रही हैं। अभी सप्ताह भर पहले ही रुड़की क्षेत्र के माधोपुर में विभागीय टीम को एक फार्मा कंपनी में काफी अनियमितताएं मिली थीं। दवाइयों के मिलावटी होने की आशंका पर विभागीय टीम ने दवाइयों के सैंपल लेने के साथ फर्म को सील कर दिया था। इससे पहले भी रुड़की, भगवानपुर, सिडकुल आदि क्षेत्रों में संचालित फार्मा कंपनियों की अनियमितताएं सामने आ चुकी है। सिडकुल स्थित गोल्डन फार्मा का लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चोरी छिपे दवाइयों का निर्माण सिस्टम की लचर कार्यशैली को दर्शाता है। इतना ही नहीं संबंधित फर्म के अप्रशिक्षित कार्मिक आयरन, कैल्सियम ही नहीं एंटी बायोटिक दवाइयों का भी निर्माण कर रहे थे। इस खेल में दवाइयों के कुछ होलसेलर के नाम भी सामने आ रहे हैं। विभाग इनके लाइसेंस भी निरस्त करने की तैयारी में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10th and 12th pass students were manufacturing medicines without license haridwar news police took them into custody Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More