14 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

खटीमा। ग्राम कंचनपुरी में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 14 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार व आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जानकारी के अनुसार, शानू की इकलौती पुत्री सुमैया घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह हैंडपंप के पास पहुंच गई, जहां पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी। बताया गया कि बाल्टी में रखे बर्तन को निकालने के प्रयास में मासूम संतुलन खो बैठी और सिर के बल पानी में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

घटना के समय बच्ची की मां सबीना रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। जब काफी देर तक सुमैया की आवाज नहीं आई तो उसने उसे खोजने की कोशिश की। नल के पास पहुंचने पर उसने देखा कि बच्ची बाल्टी में गिरी पड़ी है। मां की चीख सुनकर पिता शानू और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और तुरंत बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सुमैया को मृत घोषित कर दिया। सुमैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, उससे बड़े भाई समर और सजर हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 माह की मासूम बच्ची 14-month-old innocent girl dies after drowning in a bucket full of water 14-month-old innocent girl dies after drowning in a bucket full of water. Uttarakhand News Accident news innocent child dies after drowning in a bucket full of water Khatima news udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज खटीमा न्यूज दुर्घटना न्यूज पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More