17 वर्षीय किशोर ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कोटाबाग। नैनीताल जिले के कोटाबाग में सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े एक 17 वर्षीय किशोर ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। 

मृतक की पहचान जगदीश (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर कथित रूप से सट्टे के जाल में फंस गया था और पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों के दबाव में था।आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने यह कठोर कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

बताया जा रहा है कि किशोर ने मौत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए सट्टे के पैसों को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस वीडियो को जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटाबाग क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा और जुए का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण यह लगातार बढ़ता जा रहा है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17 वर्षीय किशोर 17-Year-Old Teenager Takes Suicidal Step After Being Distressed by Dispute Over Financial Transaction Nainital/Kotabag News suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल/कोटाबाग न्यूज परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More