हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित अमरावती कॉलोनी से 26 फरवरी को 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कॉलोनी में सिलाई की दुकान चलाने वाले दर्जी रहमत पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन शुरुआती दिनों में पुलिस की सुस्ती से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
परिजनों के अनुसार, युवती स्थानीय जीजीआईसी में पढ़ाई करती थी और घटना वाले दिन सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले में ही दर्जी रहमत के यहां सिलाई सीखने जाती थी। घटना के बाद से रहमत भी लापता है, जिससे संदेह और गहरा गया है।
परिवार का आरोप है कि तहरीर में रहमत का नाम स्पष्ट रूप से लिखे जाने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद ही पुलिस ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज की।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी रहमत मूल रूप से पीलीभीत का निवासी है, लेकिन उसका पूरा सत्यापन नहीं हो पाया है। जिस दुकान पर वह काम करता था, वहा अब ब्यूटी पार्लर संचालित हो रहा है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की मांग की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]