प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से सुनियाकोट (बड़गांव), अल्मोड़ा निवासी हेमंत परिहार (19) पुत्र राजेंद्र परिहार, मुखानी क्षेत्र के भगवानपुर केसर कॉलोनी में अपने ताऊ के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से बाहर घूमने गया था। वापस लौटने के बाद उसने पानी पिया और अपने कमरे में चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

काफी देर तक जब हेमंत कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो हेमंत का शव पंखे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ हेमंत को नीचे उतारा और इलाज के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार हेमंत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

गुरुवार (आज)सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर  परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अल्मोड़ा स्थित पैतृक गांव ले गए।

सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल छात्र द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19-Year-Old Student Preparing for Competitive Exams Commits Suicide by Hanging Haldwani news suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय छात्र सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More