जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में 24 पोलिंग पार्टिया दुरूस्थ क्षेत्रों को रवाना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां एमबी डिग्री कॉलेज में पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में दुरूस्थ क्षेत्रों की 24 पोलिंग पार्टियों को शनिवार को एमबीपीजी के मैदान से रवाना किया।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी को जो दायित्व दिये गये है वे उन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मतदान टोलियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखने के लिए व्हाट्सप ग्रुप अवश्य बना लें तांकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से 1 घण्टे पूर्व ही सभी व्यवस्थाऐ पूर्ण कर लें साथ ही ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ न करें, इसके अलावा मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भांति चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि कई दुरूस्थ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें साथ ही मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है तो चुनाव से जुडे उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओें का निराकरण करें तांकि चुनाव बाधित ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Election news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More