चारधाम यात्रा मार्गों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री के नमूने खाद्य परीक्षण के दौरान मिले अधोमानक 

ख़बर शेयर करें -
चारधाम यात्रा मार्गों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री के नमूने खा
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। चारधाम यात्रा मार्गों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री के नमूने खाद्य परीक्षण के दौरान अधोमानक पाए गए। जिसके चलते खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट करने के साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी को नोटिस दिया गया है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला को तैनात किया गया है। शनिवार को टीम ने चमोली के बाजार से मसाले, मिठाई, दाल, दूध, पनीर, जूस के 70 नमूने लिए थे। वैन में जांच के बाद 13 नमूने अधोमानक पाए गए।रविवार को टीम ने कर्णप्रयाग के बाजार से खाद्य सामग्री के 76 नमूने लिए और इनमें 17 नमूने अधोमानक मिले। खाद्य विश्लेषणशाला उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि अधोमानक मिलने पर खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट करने के साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही भविष्य में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। बताया कि कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री करने को कहा गया है। वहां पर खाद्य अभिहीत अधिकारी अमिताभ जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा सहित अनेक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chardham yatra dehradun news Samples of food items being sent on Chardham Yatra routes found sub-standard during food testing Samples of food items found sub-standard during food testing uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More