अज्ञात ब्यक्ति द्वारा डॉक्टर से 3 करोड की रंगदारी, नहीं देने पर बच्चे को उठाने की दी धमकी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर के गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. वैभव कुच्छल से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

डॉक्टर द्वारा कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार 9 मई शाम को उसके फोन पर एक कॉल आया था, जिसमें बच्चे की आवाज में बात करते हुए एक व्यक्ति द्वारा 3 करोड़ की रंगदारी की मांग करते हुए आरोपी द्वारा फोन पर धमकी दी गई है कि अगर उसने 3 करोड रुपए नहीं दिए तो उसके बच्चे को उठा लिया जाएगा। डॉक्टर ने पुलिस में तहरीर देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि रंगदारी पूरी फिल्मी तरीके से मांगी गई है, जिससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More