हरिद्वार। रुड़की के टोडा कल्याणपुर क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के एक मंदिर के पास पड़ा मिला।
परिजनों के अनुसार करीब 3 घंटे से कंवरपाल गायब था जब वे उसे गांव में ढूंढने लिए निकले तो उसका शव चाकुओं से कई जगह से कटा – फटा मिला। शव के पीठ पर चाकू के गहरे घाव किए गए थे साथ ही एक हाथ काटा गया था।बताया गया है कि मृतक कंवरपाल का बेटा बीएसएफ में तैनात है। मृतक परिवार से किसी की रंजिश होने की भी जानकारी मिल रही है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सीओ पंत ने बताया कि कंवरपाल नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी जाँच के लिए बुलाया गया है। सभी तथ्य एवं सबूत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]