कुंजापुरी मंदिर दर्शन से लौटते समय बस के खाई में गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत के साथ 13 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
टिहरी। नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस संख्या UK14 PA 1769 शनिवार को बैक करते समय ब्रेक फेल हो जानेसे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।बस में कुल 18 यात्री सवार होकर दयानंद आश्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों से पर्यटन हेतु आए थे। 
 
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नीतिका खंडेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस एवं स्थानीय निवासियों की सहायता से चलाए गए राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया तथा अन्य का उपचार उप जिलाचिकित्सालय नरेंद्रनगर में जारी है।
 
मृतकों की पहचान अनीता पत्नी नरेश चौहान, निवासी द्वारका दिल्ली, आशु त्यागी (51) निवासी रणखंडी रोड धलौला, सहारनपुर, नमिता प्रबोध काले (58) निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), अनुजा वेंकटरमन (48), निवासी बेंगलुरु, पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी(70) निवासी बड़ौदा (गुजरात) के रूप में हुई है।
 
घायलों में नरेश चौहान (69), दीक्षा (50), चैतन्य जोशी (60), शिव कुमार शाह, माधुरी (55), राकेश तथा दीपशिखा (49) सम्मिलित है, जबकि बालकृष्ण (63), अर्चिता गोयल (52), प्रशांत ध्रुव (71), प्रतिभा ध्रुव (70), राकेश तथा वाहन चालक शंभू सिंह (60) विनोद कुमार पांडे (55) को प्राथमिक उपचार के उपरांत दयानंद आश्रम भेजा गया।
 
घटना स्थल पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एआरटीओ सत्येंद्र राज, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल सहित बचाव दल के सदस्य मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसo घटना को अत्यंत दुःखद बताया। ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे में घायल हुये लोगों को जिलाप्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 5 devotees died and 13 were injured when a bus carrying devotees fell into a ditch while returning from Kunjapuri temple Accident news tehri news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुंजापुरी मंदिर दर्शन से लौटते समय श्रद्धालुओं  की बस गिरी खाई में टिहरी न्यूज दुर्घटना न्यूज बस के खाई में गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत एवं 13 घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More