देर रात अनियंत्रित होकर टैक्सी के  लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चंबा। जिले के चंबा–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार के पास देर रात करीब 3 बजे एक टैक्सी अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही इनोवा टैक्सी में गुजरात के पर्यटक सवार थे। सभी यात्री टैक्सी किराए पर लेकर घूमने निकले थे। वाहन में करीब 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। अंधेरे और लगातार बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिससे बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के मंडी जिले में पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम और सड़क की स्थिति इस दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे पैराफिट या सुरक्षा दीवार मौजूद होती, तो वाहन को खाई में गिरने से रोका जा सकता था। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

हादसे के बाद एक और सवाल उठाया जा रहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल तक एंबुलेंस की बजाय पिकअप वाहन में ले जाया गया, जिस पर स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और प्रशासन मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 Dead After Taxi Plunges into 300-Meter-Deep Gorge Late at Night 6 Killed in Accident Chamba News Late-Night Accident News Taxi Loses Control and Falls into Deep Gorge uttarakhand news अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक उत्तराखण्ड न्यूज चंबा न्यूज दुर्घटना में 6 लोगों की मौत देर रात दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More