ऑल्टो कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत एक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। थाना त्यूणी में आज एक ऑल्टो कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों एवं घायल को खाई से बाहर निकाल कर घायल ब्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

मृतकों में संजू उम्र 35 वर्ष, सूरज उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष, सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष, दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष, सभी निवासी ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश है, जबकि घायल जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 36 वर्ष निवासी उपरोक्त बताये गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 people of the same family died Accident news dehradun news one seriously injured when Alto car fell into a ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More