सितारगंज केंद्रीय जेल में मिले 60 मोबाइल, बैटरी और चार्जर, जेल अधीक्षक ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ कराया अभियोग पंजीकृत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण में कारागार के मैदान में खुदाई के दौरान 60 मोबाइल, बैटरी और चार्जर बरामद हुए हैं। जिसके बाद जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज थाने में अज्ञात कैदियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

सितारगंज केंद्रीय कारागार अधीक्षक अनुराग मलिक ने तहरीर देकर सितारगंज कोतवाली में अज्ञात कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने 7 सितंबर को केंद्रीय कारागार की बैरकों और मैदान का रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों की तलाशी एवं बाहरी मैदानों की खुदाई करने पर लगभग 60 मोबाइल, कुछ चार्जर और बैटरियां बरामद हुईं थीं। जिसके बाद जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 60 mobiles batteries and chargers found in Sitarganj Central Jail Jail news Jail Superintendent registered a case against unknown prisoners Sitarganj news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में बस अड्डे के पास भीषण […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More