अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक से खाते से कट गए 7.69 लाख रुपए

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहें। किसी भी लिंक पर निजी या बैंक की जानकारी साझा न करें। इसी तरीके से झांसा देकर रायपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की लगातार दो वारदात हुई हैं। एप डाउनलोड कराने के बहाने 6.62 रुपये उड़ाए।

 

रायपुर में रहने वाले बलबीर नेगी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आई कॉल पर योनो एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया गया। इसी बहाने उनके बैंक खाते से 6.62 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया, साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी। उसके बाद खाते से नौ सितंबर को अलग-अलग समय में आरटीजीएस के माध्यम से किसी दूसरे के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हो गए। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 7.69 lakh rupees deducted from the account by clicking on an unknown WhatsApp link Cyber fraud dehradun news uttarakhand news अंजान व्हाट्सएप लिंक क्लिक उत्तराखण्ड न्यूज खाते से कट गए 7.69 लाख रुपए देहरादून न्यूज सायबर फ्रॉड

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More