उत्तराखण्ड सचिवालय में एक साथ 77 अधिकरिओं के हुए तबादले   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में शासन ने लंबे समय से लंबित तबादलों को लागू करते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। संयुक्त सचिव, डिप्टी सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी से लेकर अनुभाग अधिकारियों तक कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें सबसे अधिक ध्यान अनुभाग अधिकारियों की सूची पर रहा, जबकि मुख्यमंत्री सेटअप में शामिल अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों की सूची जारी होने के बाद उच्च अधिकारियों के तबादलों की प्रतीक्षा की जा रही थी। वार्षिक स्थानांतरण नियमावली 2025 लागू होने के बाद भी देरी से तबादले होने पर सवाल उठे थे, लेकिन अब शासन ने सभी औपचारिकताएँ पूरी करके सूची जारी की है। सचिवालय संघ और समीक्षा अधिकारी संगठन द्वारा नियमावली के अनुरूप तबादलों की मांग भी लगातार उठाई जा रही थी। आंदोलन की चेतावनी के बाद शासन ने आश्वासन दिया था, जिसके बाद संगठन ने अपना आंदोलन वापस लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

इस बार कई वर्षों बाद पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुल 17 अनुभाग अधिकारियों, 28 अंडर सेक्रेटरी, 22 डिप्टी सेक्रेटरी और 10 संयुक्त सचिवों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री सेटअप में भी प्रमुख बदलाव हुए हैं—दिनेश यादव को औद्योगिक विकास से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग दिया गया है, दिनेश सिंह को सिंचाई से हटाकर औद्योगिक विकास सौंपा गया है, जबकि सुभाष चंद्र से राजस्व विभाग लेकर वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

शासन का यह कदम सचिवालय सेवा में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 77 officers transferred simultaneously 77 officers transferred simultaneously in Uttarakhand Secretariat dehradun news Transfer news uttarakhand news Uttarakhand Secretariat उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड सचिवालय एक साथ 77 अधिकरिओं के तबादले देहरादून न्यूज स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More