शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया आजादी का 77वां अमृत महोत्सव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता के 77वें अमृत महोत्सव पर मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा चेयरमैन दयासागर बिष्ट को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के साथ ही कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट का प्रर्दशन कर ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान गाया गया। समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये तो विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति से भरे गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियों से सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : विवादित चौपाटी पर चली प्रशासन की जेसीबी

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर अमर शहीदों को याद करते हुए सभी से उनके मूल्यों और आदर्शों को अपनाने एवं आजादी के महत्व को समझने और बच्चों से एक जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिक्र करते हुए सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने की भी अपील की। कहा कि बच्चें देश का भविष्य है और इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी उनकी है। डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट एवं चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा आजादी का जश्न मनाते हुए सभी को अपने घरों मे तिरंगा फहराने और उसका सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रकृति पाठक ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 77th Amrit Mahotsav of Independence celebrated with pomp in Shamford School Haldwani news Semford school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More