हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट, चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा चेयरमैन दयासागर बिष्ट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट का प्रर्दशन भी किया गया। ध्वज के सम्मान में सभी ने राष्ट्रगान गाया।
समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देशभक्ति से भरे गीतों, समूहगान, स्किट, नृत्य नाटिका आदि प्रस्तुतियों ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने इस अवसर पर अमर शहीदों को याद करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने आजादी के महत्व को समझने और बच्चों से एक जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने सभी को सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से समाज में बढ़ रही बुराइयों नशा, ड्रग्स इत्यादि से दूर रहने की अपील की जिससे वे एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप देश का भविष्य है और इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है। इससे पूर्व बुधवार को विद्यालय के छात्रों एवं एनसीसी कडेट्स द्वारा जयपुर बीसा क्षेत्र में हर घर तिरंगा हर घर झण्डा रैली निकली गई। कार्यक्रम का संचालन जिया एवं कोमल भट्ट ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]