शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समस्त स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किये। तिरंगे की शान के साथ विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। 
 
विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स तथा स्टाफ ने जयपुर बीसा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर एकता, त्याग और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने अमर शहीदों को याद करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए एक जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने हाल ही में धराली, उत्तरकाशी में हुई त्रासदी में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए समाज में बढ़ रही बुराइयों नशा, ड्रग्स इत्यादि से दूर रहने की अपील की जिससे वे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। 
 
इस अवसर पर विद्यायल की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm 79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Shamford School Haldwani news Shamford school haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More