पिकअप के अनियंत्रित होकर 984 फीट गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार 8 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

टिहरी गढ़वाल। यहां एक बड़ा सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गईं। जबकि दो लोग घायल है।

 
जानकारी के अनुसार चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास 10 लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 984 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

बताया जा रहा है यह हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ, जब वाहन नैल क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक पिकअप बेकाबू हुई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और खतरनाक इलाके के बावजूद राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया गया।

घायलों में अंकित (35) और उत्तम कुमार (30)को गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं और बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 8 people died in the accident 8 people died when a pickup went out of control and fell into a 984 feet deep ditch Accident news Pickup vehicle went out of control and fell into a 984 feet deep ditch Tehri Garhwal News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी गढ़वाल न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में वाहन सवार 8 लोगों की मौत पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More