चीनी मिल परिसर से 8200 कुंतल शीरा गायब, मामले में बैठी जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। यहां खाली पड़ी चीनी मिल परिसर में रखा 8200 कुंतल शीरा गायब हो गया है। अफसर कह रहे हैं कि हजारों कुंतल शीरा लीकेज के कारण बह गया है। झाड़ियां होने से लीकेज नजर नहीं आई। मामला गड़बड़ नजर आने पर बैठी जांच।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा चीनी मिल से निकला 82 सौ कुंतल शीरा, खाली पड़ी सितारगंज चीनी मिल में रखवाया गया। इसके बाद दोबारा इस शीरे की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी गई। पिछले दिनों जब शीरे का हिसाब किताब हुआ,तो करीब 50 लाख रुपये से अधिक का हेरफेर नजर आया। पड़ताल की तो पता चला कि सितारगंज मिल में रखे शीरे का कोई हिसाब-किताब नहीं है। इस मामले में चीनी विभाग गड़बड़ी और लापरवाही के लिए आबकारी विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहा है। चीनी विभाग का तर्क है कि चीनी मिल में शीरे की देखरेख का जिम्मा आबकारी विभाग का होता है।  उत्तराखंड शुगर्स के एमडी उदयराज ने कहा कि शीरा गायब होने की पड़ताल कराई जा रही है। शीरा लीकेज के कारण बहा या गायब किया गया, इसकी रिपोर्ट मांगी है। सभी जिम्मेदार लोगों का जवाब तलब किया जा रहा है। आबकारी विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आबकारी विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि चीनी विभाग ने बताया है कि शीरा बह गया है। वो इसके लिए लीकेज को वजह बता रहे हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अफसरों से भी रिपोर्ट मंगाई जा रही है ताकि असल कारण पता चल सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 8200 quintals of molasses missing from sugar mill premises investigation in the matter Sitarganj news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More