लौंग रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे 19 वर्षीय युवक की हृदय गति रुकने से मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लौंग रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे 19 वर्षीय युवक की हार्ट फेल होने से मौत हो गईं। साथी धावक उसे अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

नैनीताल के वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का 20 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र देवली आज सवेरे 5:30 पर अपने मित्र विवेक के साथ मैरेथोंन (लंबी दौड़) की प्रैक्टिस करने भवाली रोड में निकला था। दोनों तभी अचानक कैलाखान के समीप भूपेंद्र जमीन पर जा गिरा। मुंह के बल गिरने से भूपेंद्र के चेहरे में चोट लगने खून बहने लगा और भूपेश अचेतन हो गया तो साथी विवेक ने अन्य लोगो की मदद से भूपेंद्र को मल्लीताल स्थित बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

चिकित्स्कों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र को सीरियस अटैक आया, जिसे वो झेल नहीं सका और तत्काल ईलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही शुरू की। भूपेंद्र हल्द्वानी से एमसीए कर रहा था उसके एक भाई और एक बहन हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19-year-old youth practicing long running dies of cardiac arrest nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज लौंग रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे 19 वर्षीय युवक हृदय गति रुकने से मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More