हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में 20 वर्षीय अदबशा पुत्री सरताज हुसैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे की है,जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]