ट्रक की टक्कर से पेपर मिल में कार्यरत बाइक सवार युवक की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक स्थानीय पेपर मिल में स्थाई श्रमिक रूप में कार्यरत था।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सांय यहां वीआईपी गेट के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर पेपर मिल के मुख्य द्वार से एक ट्रक बाहर आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल द्वारा वीआईपी गेट से मिल के अंदर स्टाफ क्वार्टर स्थित अपने घर को जा रहा दीपक सिरोही उम्र 38 वर्ष को ट्रक द्वारा तेजी से टक्कर लगने के दौरान दीपक का सिर टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं तथा वह पेपर मिल के चार नंबर प्लांट में कार्यरत था और आज जनरल शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद वह लालकुआं बाजार में सामान खरीदने गया था।  देर रात को बाजार से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike rider working in paper mill died after being hit by truck lalkuan news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More