शिक्षक पर नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा एक में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्र क्षेत्र के ही एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बीते 6 फरवरी को छात्र स्कूल पढ़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र के साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से छुआ।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर छात्र ने पूरी घटना कीजानकारी अपने परिजनों को दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर झबरेड़ा थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही अन्य शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी शिक्षक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of indecent act with a minor student case registered and investigation launched crime news haridwar news Private school teacher Teacher accused of indecent act with a minor student uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप निजी स्कूल का शिक्षक हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More