नैनीताल बैंक के पूर्व मैनेजर समेत तीन के खिलाफ एक करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक की एलआर साह रोड स्थित शाखा के पूर्व प्रबंधक पर बैंक को एक करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक ने दो लोगों की नियम विरुद्ध लिमिट तय कर दी। वर्तमान में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल बैंक के मौजूदा शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि 17 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2025 तक राहुल पंत निवासी त्यूनरा गोपालधारा अल्मोड़ा, नगर की एलआर साह रोड स्थित शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। राहुल ने पांच अक्तूबर 2024 को प्रियंक पंत निवासी आम्रपाली सफायर सेक्टर 45, नोएडा सेक्टर 37 गौतमबुद्ध नगर (यूपी) की 10 लाख रुपये की लिमिट तय कर दी। बाद में बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज लिए और किसी संपत्ति को बंधक बनाए बिना लिमिट बढ़ाकर 93.50 लाख रुपये कर दी। जबकि बैंक के नियमानुसार लिमिट 12.50 लाख रुपये ही बढ़ाई जा सकती थी। आरोप है कि प्रियंक पंत ने विभिन्न तरीके से 93,49,632 रुपये अपनी तय लिमिट के आधार पर बैंक से निकाल लिए। वहीं प्रबंधक राहुल ने तीसरेआरोपी शुभम पंत निवासी धारानौला अल्मोड़ा की भी 10 लाख रुपये की लिमिट को 17 लाख रुपये कर दिया। यहां भी बैंक के नियमों का पालन नहीं किया गया। आरोपी ने खाते से 16,99,535 रुपये ट्रांसफर कर लिए। दोनों मामलों में बैंक को 10,16,7890 रुपये का घाटा उठाना पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news case of fraud of more than one crore rupees registered against three including former manager Case of fraud of more than one crore rupees registered against three including former manager of Nainital Bank Nainital Bank uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More