इंडेन गैस में तैनात एक चौकीदार के नाम से पंजीकृत कंपनी ने किया करोड़ों का व्यापार, राज्य कर विभाग की टीम जुटी जांच में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लोहाघाट। इंडेन गैस में तैनात एक चौकीदार के नाम से पंजीकृत कंपनी की ओर से करोड़ों का व्यापार किया गया है। शुक्रवार को फर्म का भौतिक सत्यापन करने राज्य कर विभाग की टीम चौकीदार के लोहाघाट के चांदमारी के पते पर पंजीकृत कंपनी की जांच करने पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीकम सिंह नाम से पंजीकृत फर्म ने तेलंगाना से करोड़ों रुपए की कपड़े की खरीद कर इसे दिल्ली में बिक्री दर्शाया है। फिलहाल टीकम सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसको फिलहाल इस कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं है जबकि कंपनी के संचालन में टीकम सिंह नाम के व्यक्ति का सभी दस्तावेज लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पंजीकृत फर्म ने जुलाई 2023 में पहले कोई भी लेनदेन नहीं किया था लेकिन जुलाई माह के बाद से करीब 20 करोड़ का लेनदेन का मामला सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान हो गए राज्य कर की टीम लोहाघाट पहुंची जहां पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। बताया जा रहा की टीकम मूल रूप से उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के रहने वाले हैं पिछले 18 वर्षों से लोहाघाट स्थित गैस एजेंसी में चौकीदारी कर रहा है। सेल टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित फर्म से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। भौतिक सत्यापन की जांच आख्या तैयार कर उच्च अधिकारी को सौंप जाएगी। आगे शीर्ष स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा। जानकारी में सामने आया है कि केरला में 20 करोड़ रुपये के कपड़ों की खरीददारी हुई थी, इसका भुगतान दिल्ली में उनके नाम से खुले बैंक खाते से हुआ था लेकिन उसका टैक्स नहीं भरा गया था। सेल टैक्स टीम ने जब टैक्स के रूप में तीन करोड़ 72 लाख रुपये जमा करने की बात कही तो वह टीकम सिंह परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

टीकम ने बताया कि उनके खाते से इतनी बड़ी धनराशि का कोई लेन देन नहीं हुआ है। उसके पास तो रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। टीकम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम ने उनके नैनीताल स्थित हैड ऑफिस और लोहाघाट कार्यालय में भी फोन कर जानकारी जुटाई। अपने बैंक खाते की सारी जानकारी सेल टैक्स टीम को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A company registered in the name of a watchman posted in Indane Gas did business worth crores Business worth crores in the name of a watchman lohaghat news State Tax Department started investigation State Tax Department team started investigation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More