खटीमा-पीलीभीत रोड में एक दंपत्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा-पीलीभीत रोड के पास मंडी समिति के पीछे एक दंपत्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खटीमा कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेज दिया है। रेलवे पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह की बताई जा रही है, जब दंपत्ति रिश्तेदारी जाने के लिए घर से निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

खटीमा शिव कॉलोनी निवासी राम दत्त, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में ग्रीफ में कार्यरत थे और पत्नी नंदा देवी के साथ सुबह रिश्तेदारी के लिए सतना जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राम दत्त की पत्नी नंदा देवी ग्रहणी थीं। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना मंडी समिति के पीछे शॉर्ट रास्ते से गुजरते समय हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

मृतक राम दत्त के भतीजे किशोर जोशी ने बताया कि उनके चाचा (58 वर्ष) पांच दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। उनकी पत्नी नंदा देवी की उम्र 53 वर्ष थी। दोनों का एक बेटा प्रकाश चंद्र जोशी (35 वर्ष) है। दंपत्ति के पीछे पूरा परिवार, नाती-पोते सहित, गमगीन है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a couple died after being hit by a train A couple died after being hit by a train on Khatima-Pilibhit road Accident news accident on Khatima-Pilibhit road couple died after being hit by a train Khatima news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक दंपत्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत खटीमा न्यूज खटीमा-पीलीभीत रोड में दुर्घटना ट्रेन के नीचे आने से दम्पत्ति की मौत दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More