देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब आईसीयु में लगे AC में अचानक आग लगने से पूरे ICU में धुआं और अफरा-तफरी फैल गई। घटना सुबह करीब 9:22 बजे हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनक परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में एक महिला मरीज की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ICU में उस समय छह मरीज भर्ती थे।अस्पताल स्टाफ और राहत टीम ने सभी मरीजों को तत्काल बाहर निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया। कई मरीजों को कैलाश अस्पताल और दून अस्पताल भेजा गया। कैलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि वीरवती नाम की 60वर्षीय महिला को अस्पताल लाया गया, लेकिन वह मृत अवस्था
में थीं। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह धुएं में दम घुटना और झुलसना माना जा रहा है, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल भी मौके पर पहुंचे।कमिश्नर ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ICU की फॉल सीलिंग में लगे AC में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना के समय अस्पताल में कुल 14 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक गंभीर मरीज को विशेष उपचार के लिए कैलाश अस्पताल रेफर किया गया है।
गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर सरकार पहले से सख्त है और इस घटना की भी विस्तृत जांच कराई जाएगी। चीफ फायर ऑफिसर अभिनय त्यागी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम महज छह मिनट में मौके पर पहुंच गई थी और प्राथमिकता सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]