विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और उससे जुड़े मुद्दों पर हुआ जोरदार राजनीतिक संग्राम, महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर गरजे सीएम धामी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।विधानसभा विशेष सत्र में मंगलवार को महिला आरक्षण और उससे जुड़े मुद्दों पर जोरदार राजनीतिक संग्राम देखने को मिला। सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन से हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान सीएम धामी ने राहुल-अखिलेश को कौरव बताया। इस पर विपक्ष आक्रामक हो गया और हंगामा शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने मातृशक्ति वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के हितों से जुड़े कई ऐतिहासिक कदम सरकार द्वारा उठाए गए हैं, लेकिन विपक्ष ने हमेशा इन प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सदन में विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाजी के बीच सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में जेंडर बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और करोड़ों रुपये महिलाओं के कल्याण के लिए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

इसी बीच सीएम धामी के एक बयान पर विपक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने किसानों के बकाया भुगतान और अन्य मुद्दों को लेकर गन्ने से भरी ट्रॉली पलटकर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल और गर्मा गया। महिला आरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा के लिए बुलाए गए इस विशेष सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस और टकराव देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami lashed out at the opposition CM Dhami lashed out at the opposition on women's reservation dehradun news In the special session of the Vidhansabha Special session of the Uttarakhand Vidhansabha there was a fierce political battle on women's reservation and related issues uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र देहरादून न्यूज महिला आरक्षण और उससे जुड़े मुद्दों पर हुआ जोरदार राजनीतिक संग्राम विपक्ष पर गरजे सीएम धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More