पांच साल की मासूम को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई  रोडवेज बस, हुई दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां भीमताल मार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार (आज) हुए भीषण सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची कनक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम के साथ ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस (यूके 06 पीए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी और उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होगई और आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए तथा विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

हादसे के चलते हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। तिकोनिया से भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Five-Year-Old Girl Dies After Being Struck by Haldwani news Resulting in Tragic Death Roadways Bus  उत्तराखण्ड न्यूज Roadways Bus Drags Innocent Five-Year-Old for Approximately 20 Meters uttarakhand news दुर्घटना न्यूज रोडवेज बस की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More