हल्द्वानी में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, सुबह खेत में बेसुध हालत में मिली बच्ची

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कोतवाली क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के दरिंदगी की कोशिश की गईं। बुधवार सुबह खेत में बेसुध हालत में मिली बच्ची के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

परिजनों के अनुसार मंगलवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में सोई थी। बुधवार सुबह नींद खुलने पर मां ने देखा कि बच्ची बिस्तर से गायब है। खोजबीन के दौरान पास के खेत में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची हल्द्वानी कोतवाली पुलिस घटनास्थल को घेरते हुए जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर है। बच्ची के साथ आपराधिक हरकत की आशंका के आधार पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, और अपहरण की धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में हल्द्वानी में किराए पर रह रहा है। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं मासूम के साथ हुई दरिंदगी की आशंका से क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An attempt was made to rape a seven-year-old innocent girl in Haldwani attempt of rape by an unknown person crime news Haldwani news seven-year-old innocent girl the girl was found unconscious in the field in the morning uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More