दिल्ली खरीदारी करने आई युवती मंगेतर से विवाद में कूद गई चौथी मंजिल से, गम्भीर हालात में अस्पताल भर्ती   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली/रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से अपने मंगेतर के साथ खरीदारी करने दिल्ली आई युवती ने मंगलवार को चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के दौरान बिजली के तारों में उलझती हुई गिरी। गंभीर हालत में खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड निवासी युवती अनू प्रिया सक्सेना (25) को कड़कड़डूमा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर होने की वजह से अनू की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मंगेतर से झगड़ा होने के बाद अनू ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई। पुलिस अनू के मंगेतर पीलीभीत, यूपी निवासी विशेष प्रकाश (30) से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस अनू की सहेली शिखा से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। अनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। परिजनों के दिल्ली आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि अनू परिवार के साथ रुद्रपुर, उत्तराखंड में रहती है। वह बंगलुरू की एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है। फिलहाल वह वर्क फ्रोम होम घर से ही काम कर रही है। अक्तूबर माह में अनू की मंगनी पीलीभीत निवासी विशेष प्रकाश से हुई थी। दोनों की 18 फरवरी को शादी होने वाली थी। इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। अनू शादी की खरीदारी करने के लिए दो-तीन दिन पहले दिल्ली आ गई। वह लक्ष्मी नगर के गुरु अंगद नगर में अपनी सहेली शिखा के साथ रुकी हुई थी। अनू के साथ खरीदारी करने के लिए सोमवार को विशेष भी दिल्ली आ गया। मंगलवार सुबह अनू और विशेष के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि विशेष ने अनू से शादी न करने की धमकी दे दी। इस बात से आहत होकर गुस्से में अनू ने शिखा के घर चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने के दौरान वह बिजली के तारों में उलझती हुई गिरी। लेकिन सिर के बल गिरने से उसको गंभीर चोट लगी। उसके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस को सुबह करीब 8.59 बजे कैलाश दीपक अस्पताल से युवती के भर्ती कराने की सूचना मिली थी। युवती को उसके मंगेतर विशेष ने ही भर्ती कराया था। पुलिस विशेष व बाकी अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले कर छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A girl who came to Delhi for shopping jumped from the fourth floor in a dispute with her fiance admitted to hospital in critical condition new delhi news

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More