शैमफोर्ड स्कूल में हुआ “माइंडस्पार्क 2026” कार्निवल का भव्य आयोजन   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी एवं कार्निवल “माइंडस्पार्क 2026” हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय के वार्षिक कार्निवाल का शुभारंभ चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
 
कार्निवल में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्कॉलास्टिक एक्सपो, आर्ट एवं क्राफ्ट, गेम्स, म्यूज़िक स्टूडियो, फूड कोर्ट, बुक फेयर, पेरेंट ओरिएंटेशन, एआई एक्सपो तथा किड्स ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स, रचनात्मक कला-कौशल और तकनीकी नवाचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहना की।अभिभावकों की उत्साह पूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।
 
आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों की सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की झलक स्पष्ट दिखाई दी। वहीं म्यूज़िक स्टूडियो में विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्निवल में लगे गेम्स स्टॉल्स और किड्स ज़ोन ने बच्चों के साथ अभिभावकों को भी भरपूर आनंद प्रदान किया। फूड कोर्ट और बुक फेयर में भी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। इसके अतिरिक्त पेरेंट ओरिएंटेशन सत्र ने अभिभावकों और विद्यालय के मध्य संवाद एवं समन्वय को और सुदृढ़ किया।
 
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करते हैं।“माइंडस्पार्क 2026” ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया कि शैमफोर्ड विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कौशल विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।  
 
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट,चेयपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट एशोशिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी,प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज बिष्ट, ललित मोहन बिष्ट,सुनील बिष्ट सहित अभिभावक व अतिथि उपस्थित रहे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “माइंडस्पार्क 2026” कार्निवल का भव्य आयोजन Haldwani news Shamford school haldwani Shamford School Haldwani organised a grand “Mindspark 2026” carnival Shamford School organised a grand “Mindspark 2026” carnival uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More