ख्रीष्ट महोत्सव के आयोजन में दिखी मसीही एकता और प्रेम की भब्य प्रस्तुति 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन द्वारा सैंट टैरेसा स्कूल के ऑडिटोरियम में ख्रीष्ट महोत्सव (क्रिसमस सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूरे कुमाऊं क्षेत्र से मसीही समुदाय की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
 
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता रही, जिसे प्रभावशाली और गरिमामय बनाने में Catholic Diocese Commission for Sacred Music टीम ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रभु के दास रेव्ह. एच. पी. जोसेफ एवं फादर डैरिक पिंटो के सशक्त नेतृत्व ने इस सभा को विशेष रूप से स्मरणीय बना दिया।उन्होंने नैनीताल जनपद के सभी पास्टरों और कलिसियाओं को इस गीत मंडली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित किया।
 
आयोजन में लगभग 30 कलिसियाओं के पास्टरों एवं विश्वासियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे आत्मिक, आनंदमय तथा प्रेरणादायक बताया।
 
कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी कलिसियाओं ने अत्यंत मनोहर और भावपूर्ण प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रथम पुरस्कार सैंट टैरेसा चर्च को प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च हल्द्वानी को, तृतीय पुरस्कार असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च काठगोदाम को प्राप्त हुआ, जबकि सांत्वना पुरस्कार गतसमनी चर्च हल्द्वानी को दिया गया।सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सराहा गया।
 
कार्यक्रम के दौरान सैंटा क्लॉज़ की विशेष उपस्थिति और आकर्षक नृत्य बच्चों के लिए आनंद का केंद्र रही। सैंटा क्लॉज़ द्वारा बच्चों में कैंडीज वितरित की गईं, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली और पूरा वातावरण उल्लास से भर गया।
 
यह कार्यक्रम प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मसीही समाज में प्रभु यीशु के प्रति प्रेम, विश्वास और समर्पण को और अधिक प्रज्वलित करना था। इस अवसर पर फादर अशोक मसीह जी ने बाइबल आधारित संदेश के माध्यम से प्रभु के जन्म का वास्तविक अर्थ सरल और प्रभावशाली शब्दों में साझा किया, जिससे उपस्थित जनसमूह आत्मिक रूप से प्रोत्साहित हुआ।
 
कार्यक्रम में सैंट टैरेसा चर्च काठगोदाम, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च हल्द्वानी, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च हल्द्वानी, असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च काठगोदाम एवं हल्द्वानी सहित अन्य कलिसियाओं के पास्टरों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें पंकज सिंह, आलोक नस्कर, अमीवाशा, आकाश मसीह, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, हैप्पी विलियम, विल्सन जोसेफ, भानुप्रताप रावत, सुनील मसीह, सुकुमार सूरज, अरुण त्रिकोटी, संजय सोलोमन, कमलजीत पॉल (गोस्पेल बैंड), सतीश सिंह, अज़ीम अंसारी, त्रिलोक सिंंह, डेविड लूकोस, बहन कुसुम रोज़, बहन स्मिथा मैथ्यू, राजीव सक्सेना एवं जेकब जूलियस सहित अनेक सेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Christmas Festival Haldwani news Magnificent display of Christian unity and love The Christmas festival showcased a magnificent display of Christian unity and love uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ख्रीष्ट महोत्सव मसीही एकता और प्रेम की भब्य प्रस्तुति हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More