रुड़की। यहां कुछ युवकों के एक गुट ने दो युवकों को लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोपी रुड़की और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथकी क़वादपुर निवासी अमृत पुत्र कपिल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम को वह अपने चेचेरे भाई उज्ज्वल के साथ आजाद नगर चौक स्थित एक रेस्टुरेंट में जा रहा था जैसे ही वह रेस्टुरेंट के बाहर बाइक खड़ी करने लगा तो करीब दर्जन भर युवकों ने उन दोनों के ऊपर हमला कर दिया। जब वह जान बचाने के लिए एक गली में भागे तो युवक हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके पीछे बाईकों से दौड़ पड़े और जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर युवक मौके से भाग गए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]