रामनगर। यहां नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से करीब चार किलोमीटर आगे रिंगोड़ा क्षेत्र के पास कॉर्बेट से सटे वन क्षेत्र से हाथियों का एक झुंड सड़क पर उतर आया। झुंड में वयस्क हाथियों के साथ नन्हें शावक भी शामिल थे, जिन्हें मादा हाथी चारों ओर से घेरे हुए सुरक्षा प्रदान करती नजर आईं।
अचानक सड़क पर हाथियों को देख हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों और पर्यटकों ने संयम और समझदारी का परिचय दिया। किसी ने भी हाथियों को परेशान करने या हॉर्न बजाने की कोशिश नहीं की। सभी लोग अपने वाहनों में शांतिपूर्वक रुककर झुंड के सुरक्षित पार होने का इंतजार करते रहे।
हाथियों का झुंड पूरी सतर्कता के साथ सड़क पार करता रहा। मादा हाथी आगे-पीछे रहकर शावकों की निगरानी करती दिखीं। यह नज़ारा देख कई पर्यटकों ने कहा कि वे कॉर्बेट पार्क में सफारी बुक कर वन्यजीव देखने आते हैं, लेकिन इस बार जंगल खुद ही हाईवे पर उतर आया। कुछ ही मिनटों में पूरा झुंड सुरक्षित रूप से सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारु हो सका। दिन के उजाले में इस तरह हाथियों का सड़क पर आना लोगों के लिए एक अनोखा और यादगार अनुभव बन गया।
वन विभाग की ओर से समय-समय पर हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों से वन्यजीवों के प्रति सतर्कता बरतने और उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान न करने की अपील की जाती रही है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि यह इलाका वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है और यहां से गुजरते वक्त इंसानों को धैर्य और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]