एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का स्पा सेंटर में छापा :  देह व्यापार से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा कर मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

पूछताछ में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रोजगार और आय का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया गया। उन्होंने स्पा संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और ग्राहकों के रिकॉर्ड से जुड़े रजिस्टर बरामद किए। सभी सामान को साक्ष्य के रूप में जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

पुलिस ने स्पा सेंटर से छह महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नेपाल और अन्य क्षेत्रों की महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। सभी महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की गहन जांच जारी है और फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A joint team of the Anti-Human Trafficking Unit and local police raided a spa center and arresting four people crime news Haldwani news including the manager Spa center raided uncovering an alleged prostitution network uncovering an alleged prostitution network and arresting four people uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चार लोग गिरफ्तार देह व्यापार के कथित नेटवर्क का खुलासा स्पा सेंटर में छापा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More