हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025’ को अमलीजामा पहनाते हुए सोमवार को एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब का कारोबार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
इस दौरान एसओजी और कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जहरीली शराब, स्प्रिट, भारी मात्रा में उत्तराखंड आबकारी विभाग के फर्जी ढक्कन, स्टीकर, नकली ब्रांड की खाली बोतलें और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सचिन जायसवाल निवासी बरेली और सोनू कश्यप निवासी सतीपुर, बरेली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा गया जब वे रामपुर रोड पर बजवाल ट्रेडर्स के पास स्कूटी से नकली शराब की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से 40 लीटर जहरीली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, रंग-रोगन में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, 41 खाली मैकडॉवेल ब्रांड की बोतलें, 1746 नकली ढक्कन, एल्कोमीटर, चिमटी, नोकदार सूजे, फनल, छलनी, प्लास्टिक की सुतली, नीला ड्रम और अन्य उपकरण बरामद किए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]