देर रात गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे देर रात गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार दी गई। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते एम्स  ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रातभर अभियान चलाया।
 
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा का निवासी बताया गया है। वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था। रात अधिक होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुका हुआ था।
 
कांवड़ियों के अनुसार, हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे और शोर-शराबा तथा  गाली-गलौज कर रहे थे। कांवड़ियों ने उन्हें शांति बनाए रखने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वे युवक पुल से नीचे उतरकर कांवड़ियों के पास पहुंचे और विवाद बढ़ गया।
 
बताया गया कि विवाद के दौरान एक युवक ने अजय के सीने से सटाकर गोली चला दी। हालांकि गोली सीने की बजाय कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य कांवड़ियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
 
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि वे अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।बताया जा रहा है कि पांच से छह हमलावर अन्य मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हुए।
 
घटना की सूचना पर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और एसएसआई अनुज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में  नाकाबंदी करा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार, अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। दल में करीब दस गौ सेवक शामिल थे और उन्हें लगभग 240 किमी की पैदल यात्रा पूरी करनी थी।
 
कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय गौ सेवकों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Kanwaria returning with Ganga water late night incident unknown assailants shot a Kanwaria Unknown assailants shot a Kanwaria returning with Ganga water late at night uttarakhand news अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गंगाजल लेकर लौट रहा कांवड़िया देर रात घटना हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More