भूमि विवाद के चलते दो लोगो के बीच फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। भूमि विवाद के चलते फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, बिगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति के बीच 15 वर्षों से खेत को लेकर विवाद था। हाल ही में अदालत का फैसला आने के बाद सिमरनजीत कुछ लोगों और 20 मजदूरों के साथ खेत पर कब्जा लेने और पिलर लगाने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। जब मजदूर खेत में पिलर लगाने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। पहले सिमरनजीत पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की और बाद में दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार्तिक पोतदार (25 वर्ष) पुत्र मानिक पोतदार निवासी बिहार की पीठ में गोली लग गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। सिमरनजीत ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल कार्तिक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद था। फायरिंग के चलते गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A laborer died after being shot during a firing incident between two people over a land dispute crime news Firing between two people over land dispute Laborer dies after being shot udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज गोली लगने से मजदूर की मौत भूमि विवाद के चलते दो लोगो के बीच फायरिंग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More