अवैध लाइसेंस पर चल रहे मेडिकल स्टोरो से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। कुमाऊं मंडल के नैनीताल के बनभूलपुरा के बाद अब ऊधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र पुलभट्टा में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विजन को सफल बनाने के उद्देश्य से कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

21 सितंबर 2025 को आईजी कुमाऊँ मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार औषधि नियंत्रक विभाग की टीम और SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र ने किच्छा के कब्रिस्तान रोड, इन्द्रानगर में दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। पहले मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं, जहां स्वामी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं दूसरे मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं। बरामद नशीली दवाओं में 1875 कैप्सूल ट्रामाडोल, 429 टैबलेट अल्प्राजोलम, तथा 57 बोतल (100 मिलीलीटर प्रत्येक) कोडीन सिरप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

मेडिकल स्टोर के स्वामी मोहम्मद आरिफ पुत्र अकबर शाह, निवासी वार्ड नं.-20, इंदिरा नगर सिरौली पुलभट्टा ने बार-बार पूछताछ के बावजूद क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी अभिलेख या बिल पेश नहीं किए। जांच में यह भी पता चला कि उनके पास मेडिकल स्टोर संचालित करने का वैध लाइसेंस भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में औषधि नियंत्रक विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा और शुभम कोटनाला, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र तथा पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम प्रमुख रूप से शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news drugs recovered from medical stores Huge quantity of drugs recovered from medical stores Huge quantity of drugs recovered from medical stores running on illegal license illegal drug trade Illegal License Kichha news udham singh nagar news uttarakhand news अवैध लाइसेंस उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज नशीली दवाओं का अवैध कारोबार मेडिकल स्टोरो से नशीली दवाइयां बरामद मेडिकल स्टोरो से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More