ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रेवलर के अलकनंदा में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, एसडीआरएफ ने एक शव बरामद करने के साथ नौ लोगो को किया रेस्क्यू 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार (आज) सुबह घोलतीर के समीप एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस,एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ ने एक शव बरामद होने की पुष्टि की है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident occurred A major accident occurred when a tempo traveler fell into Alaknanda on Rishikesh-Badrinath Highway Accident news nine people have been rescued so far Rishikesh-Badrinath Highway rudraprayag news SDRF recovered one body SDRF recovered one body and rescued nine people Tempo Traveler fell into Alaknanda uttarakhand news अभी तक नौ लोगो को किया रेस्क्यू उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एसडीआरएफ ने एक शव किया बरामद टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा में गिरा दुर्घटना न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज हुआ बड़ा हादसा

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More