आईडीपीएल हॉकी मैदान के पास नग्न अवस्था में मिला एक नवजात बच्चा, पुलिस ने पहुंचाया एम्स ऋषिकेश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां आईडीपीएल हॉकी मैदान के पास सुबह भ्रमण पर निकले लोगो को नग्न अवस्था में एक नवजात बच्चा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल पहुंचाया एम्स ऋषिकेश में।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईडीपीएल हॉकी मैदान के पास कुछ लोग जब सुबह भ्रमण पर निकले थे तो उन्हें किसी नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे लोग आवाज की दिशा में गए तो देखा कि मैदान की मिट्टी पर नवजात बच्चा नग्न अवस्था में पड़ा रो रहा था। बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी नाल भी नहीं कटी थी। मिट्टी में पड़े होने की वजह से उसके शरीर पर चींटियां लगने लगी थीं। यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

सूचना पर चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अजीत और अनिल पयाल को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने नवजात को तत्काल कपड़े में लपेटा और एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर उस महिला की तलाश शुरू कर दी है जिसने इस नवजात को इस हालत में मैदान में फेंका। पुलिस का कहना है कि यह लावारिस शिशु फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील कर रही है कि अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A newborn baby was found naked near the IDPL hockey ground rishikesh news the police took him to AIIMS Rishikesh uttarakhand news आईडीपीएल हॉकी मैदान के पास उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज नग्न अवस्था में मिला एक नवजात बच्चा

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More