टैक्स ऑडिट में महत्वपूर्ण संसोधन एवं नये अवसरों तक पहुंचना विषय को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। टैक्स ऑडिट में महत्वपूर्ण संसोधन एवं नये अवसरों तक पहुंचना विषय को लेकर यहां हल्द्वानी ब्रांच ऑफ़ सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंटस के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में भारत के प्रख्यात सीए कमल गर्ग ने शिरकत की।
 
सीए कमल गर्ग भारत में एकाउंटेंसी, इंडी एएस, आई एफआरएस, अंकेक्षण, वित्त एवं कराधान पर सबसे अधिक पुस्तकें लिखने वाले लेखकों में शुमार हैं अब तक वो इन्ही विषयों पर 64 किताबें लिख चुके हैं और आज भी लेखन यात्रा जारी है। देश में सीए करने वाले विद्यार्थी और पेशवर सीए इनके पब्लिकेशन का लाभ ले रहे हैं।
दूसरे वक्ता में रूप में सीए अतुल अग्रवाल ने नए पेशेवर अवसरों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। सीए अतुल अग्रवाल जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और इंस्टीट्यूट के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके हैं। कार्यक्रम में हल्द्वानी के अलावा रुद्रपुर, रामनगर, नैनीताल से आये चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया। हल्द्वानी ब्रांच के ऑफिस बेयरर्स सीए अमन शाह, सीए दिग्विजय सिंह, सीए अभिषेक बाटला की अगुवाई में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन सीए सरोज आनंद जोशी ने किया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A one-day seminar for Chartered Accountants was organized on the topic Important amendments in tax audit and accessing new opportunities Chartered Accountants Haldwani news Important amendments in tax audit and accessing new opportunities one-day seminar uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More