आस्था की यात्रा में दर्दनाक अंत: रामगढ़ नदी में डूबने से जयपुर के युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के बाद केदारनाथ यात्रा पर निकले जयपुर के चार दोस्तों की यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब रामगाड़ नदी में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर के झोटवाड़ा निवासी प्रिंस बागौरिया (21) अपने दोस्तों अंश शर्मा (18), नीतीश कुमार (21) और करन सिंह शेखावत के साथ कार से 31 जुलाई को नैनीताल पहुंचे थे। शनिवार सुबह चारों ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और इसके बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

रास्ते में खैरना-गरमपानी क्षेत्र स्थित रामगाड़ लघु विद्युत परियोजना पुल के पास दोपहर करीब तीन बजे चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। इस दौरान अंश शर्मा भी तेज बहाव में फंस गया, जिसे एक स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस, खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने खोज एवं बचाव अभियान चलाकर प्रिंस को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मृतक के साथ आए साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी जगदीश चंद्रा ने बताया कि चारों युवक जयपुर से घूमने आए थे। रामगाड़ नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

बताया गया कि चारों दोस्त प्रिंस बागौरिया का जन्मदिन मनाने और उत्तराखंड भ्रमण के लिए निकले थे। उनकी योजना कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जाने की थी, लेकिन यह यात्रा एक दुखद हादसे में बदल गई। परिजनों के अनुसार, प्रिंस नीट की तैयारी कर रहा था, जबकि उसकी मां चूड़ियों का कारोबार करती हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A pilgrimage ends in tragedy: Youth from Jaipur drowns in Ramgarh River; Uttarakhand News Accident news Devbhoomi News Garampani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Pilgrimage Ramgarh River Tragic End Youth from Jaipur drowns

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More